भारतीय प्रवासियों में हिंदी भाषा सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं || Hindi language is most popular among Indian diaspora.
भारतीय प्रवासियों में हिंदी भाषा सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं
हिंदी भाषा भारतीय प्रवासियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय भाषा है। जो सभी भारतीयों को एक दूसरे से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। हिंदी भाषा को 10 जनवरी सन 2006 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हिंदी दिवस बनाया गया था । आज 16 वे हिंदी विश्व दिवस पर जानते हैं कि दुनिया में बढ़ रहे हिंदी के प्रभुत्व के बारे में-
![]() |
Hindi Day |
यह भी पढ़े 👇
अमेरिका में भी बढ़ रहे हैं हिंदी के बोलने वाले
अमेरिका की पिछली जनगणना के अनुसार अमेरिका में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हो रहा है। यह उन देशों में से है जहां भारतीय सर्वाधिक रहते हैं । अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के बीच हिंदी भाषा अधिक बोले जाने वाली भाषा है। एक सर्वेक्षण में पता चलता है कि 1 जुलाई 2018 तक अमेरिका में हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यदा 8.74 लाख थी।
इंटरनेट से हिंदी को मिला लाभ
इंटरनेट के प्रचार प्रसार से अगर सबसे ज्यादा फायदा मिला है तो वह हिंदी भाषा को मिला है। हिंदी वह भाषा है जिसे इंटरनेट के प्रसार से सबसे अधिक फायदा मिला है।
सन 2016 में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी । वह 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ हो गई है।
फिजी में मिला सम्मान
फिजी नाम के एक द्वीप देश में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ है।
ऑक्सफोर्ड शब्दकोश
2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पहली बार हिंदी के 4 शब्दों को शामिल किया गया था। यह शब्द अच्छा, बड़ा दिन, बच्चा, और सूर्य नमस्कार हैं।
इन देशों में भी है हिंदी पसंद
संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरीशस और साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड अफ्रीका समेत कई देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है।
यह भी पढ़े 👇
- Warning- जिंदगी को छोटा कर रही है फोन में लगे रहने की आदत || Habit of being engaged in phone is making life short
- आओं जानें ! अण्डा मांसाहार या शाकाहार ? || Egg Non-Veg or Vegetarian?
- आयुर्वेदिक घरेलू रामबाण नुस्खे || Ayurvedic home remedies