नियमित योग करने के क्या फायदे हैं?
स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का हमे रोजाना अभ्यास करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
1- रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है।
2- रोजाना योग अभ्यास से शरीर को आराम मिलता है।
3- योग करने से आपके आत्मविश्वास में सुधार होता है।
4- प्रतिदिन योगाभ्यास से तनाव की समस्या कम होती है।
5- प्रतिदिन योगाभ्यास से शरीर के समन्वय में सुधार होता है।
6- रोज सुबह योग से आपकी एकाग्रता में सुधार होता है।
7- बेहतर नींद प्राप्त करने में योग काफी मदद करता है।
8- पाचन और डायबिटीज की समस्या से योगाभ्यास राहत दिला सकता है।